October 22, 2024

गिजा के पिरामिड मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित है और यह पर्यटकों को अपनी ओर बहुत अधिक लुभाता हैं। मिस्र का यह शक्तिशाली तथा प्राचीन स्मारक नील नदी के किनारे पर बसा हुआ है। 

गिजा का महान पिरामिड बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासक स्मारक होने के साथ-साथ दुनिया के सात अजूबों में से एक है। वैसे तो मिस्र में कई अन्य पिरामिड और रहस्यमयी स्थान है परन्तु गिजा का पिरामिड यहाँ का सबसे बड़ा और दर्शनीय पिरामिड है। 

इस पिरामिड को ‘खुफु का पिरामिड’ और ‘महान पिरामिड ऑफ़ गिजा’ के नाम से भी जाना जाता है। यह पिरामिड ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही आश्चर्यजनक पिरामिड है। गीज़ा पिरामिड परिसर दुनिया के सात अजूबों से एक मात्र ऐसा हैं जोकि आज भी उसी स्थित में जैसा की इसे बनाया गया था। 

मिस्र के माहान राजा खुफु की म्रत्यु के बाद उनके शव को इसी पिरामिड में दफनाया गया था और उनके बाद प्रत्येक राजाओं के शवो, उनके साथ उनके आभूषण तथा अन्य सामग्री भी इस पिरामिड में दफनाई जाती थी।

यदि आप मिश्र देश के इस रहस्यमयी पिरमिड के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. मिस्र के पिरामिड की संरचना

मिस्र के पिरामिड को बनाने के लिए मोर्टार पत्थरों का उपयोग किया गया था जोकि आम पत्थरो से बहुत मजबूत होते है। इस महान पिरामिड को बनाने में 23 लाख पत्थरों के टुकड़ों का उपयोग किया गया था। पिरामिड की संरचना निचे से चौकोर और ऊपर से त्रिकोण होती है। 

यह पिरामिड काहिरा के उपनगर गिजा में 14 एकड़ की भूमि में बनाया गया है। पिरामिड को आसमान से देखने पर इसकी 8 साइड दिखती है। इस पिरामिड के छौर तक पहुचने के लिए 203 सीढिया चढ़नी पड़ती है।

2. मिस्र के पिरामिड का इतिहास 

मिस्र के गिजा पिरामिड का इतिहास मिस्र के चौथे राजवंश के शासन काल में ले जाता है जब 2600-2500 के दौरान दुनिया के इस खूबसूरत अजूबों का निर्माण किया गया था। यह अजूबा आज भी अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

3. गीज़ा पिरामिड खुलने और बंद होने का समय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गीज़ा पिरामिड अक्टूबर से मार्च के दौरान पयर्टकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैं। जबकि अप्रैल से सितम्बर के दौरान यह सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

4. गीजा पिरामिड को अंदर से देखने का प्रवेश शुल्क

मिश्र के गीजा पिरामिड में प्रवेश करने पर आपको अलग-अलग एंट्री फीस देनी होती हैं। यदि व्यस्क हैं तो 80 मिश्र पाउंड देने होते हैं जबकि एक छात्र जिसके पास आईडी प्रूफ हैं उसे 40 मिश्र पाउंड देने होते हैं। 

इसके अलावा यदि आप वीडियो बनाना चाहते हैं तो आपको 300 मिश्र पाउंड का भुगतान करना होगा जबकि फोटोग्राफी के लिए 50 मिश्र पाउंड देने होंगे।

5. गिजा के पिरामिड के अंदर क्या है 

गिजा के पिरामिड अन्दर से इतना बड़ा है कि यदि कोई व्यक्ति पहली बार इसके अन्दर जाता है या इसके बारे में नही जनता हैं तो वह इसके अन्दर की भूलभुलैया में फस सकता हैं।

6. मिस्र के पिरामिड की ऊंचाई कितनी है 

गिजा के महान पिरामिड की उंचाई 450 फीट है और यह ऐतिहासिक पिरामिड सन 1311 तक दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत रहा। लेकिन सन 1311 के दौरान इंग्लैंड में 524 फीट ऊँचा एक आकर्षित चर्च बनाया गया जिसने गिजा के पिरामिड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

7. गिजा के पिरामिड का बजन कितना है 

विशेष प्रकार के चूना पत्थरों से बने हुए इस ग्रेट पिरामिड का वजन लगभग 5.5 अरब किलो है।

8. मिस्र के पिरामिड का निर्माण कब हुआ 

मिस्र के महान पिरामिड ‘पिरामिड ऑफ़ गिजा’ का निर्माण 2560 वर्ष ईसा पूर्व का माना जाता है। यह पिरामिड महान शासक खुफु के चौथे बंश के द्वारा बनाया गया था।

9. गीजा का पिरामिड किस देश में स्थित है 

गीजा का पिरामिड मिश्र(Egypt) देश में स्थित हैं।

10. गिजा के महान पिरामिड कितने समय में बना था 

गिजा के महान पिरामिड को बनाने में 23 वर्षों का समय लगा था। इस महान पिरामिड को बनाने में 1 लाख मजदूरों ने काम किया।

11. गिजा का पिरामिड किसने बनवाया 

गिजा के महान पिरामिड का निर्माण महान वास्तुकार हेमिनु द्वारा किया गया था। हेमिनु का मकबरा भी गिजा के फेमस पिरामिड के पास में ही स्थित है।

12. गीज़ा पिरामिड की यात्रा में कहाँ रुके

मिस्र के खूबसूरत पर्यटक स्थल गिजा के महान पिरामिड के साथ-साथ मिस्र की राजधानी काहिरा के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं। 

तो हम आपको बता दें कि काहिरा में कई होटल उपलब्ध हैं। जोकि आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में मिल जायेंगे।

  • काहिरा पिरामिड होटल
  • मार्वल स्टोन होटल
  • हयात पिरामिड व्यू होटल
  • साफिर होटल काहिरा
  • पैनोरमा पिरामिड इन्न होटल
  • ग्रांड पिरामिड होटल

13. मिस्र के पिरामिड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय 

यदि आप गिजा का पिरामिड घूमने जा रहे हैं और मौसम आपकी प्राथमिक चिंता है तो हम आपको बता दें कि मिस्र का दौरा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों (अक्टूबर से अप्रैल) के दौरान का माना जाता हैं। 

यदि आप गीज़ा, लक्सर और अबू सिंबल के पिरामिड की यात्रा के दौरान भीडभाड से बचना चाहते हैं तो दिसंबर से जनवरी के बीच की यात्रा सबसे अच्छी साबित होगी।

14. काहिरा में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन 

गिजा पिरामिड की यात्रा के दौरान आप मिस्र के काहिरा शहर का स्वादिष्ट व्यंजन को चख सकते हैं। काहिरा के स्वादिष्ट व्यंजन में आपको सिमिति (Simit), हवाव्शी (Hawawshi), पिटा रोटी के साथ फुल (Ful With Pita Bread), कोश्हरी (Koshary), हमम महिषी (Hamam Mahshi), चिकन शवरमा (Chicken Shawarma), फलाफेल और हम्मस (Falafel And Hummus) आदि मिल जाएंगे।

15. भारत से गिजा के पिरामिड काहिरा को देखने कैसे पहुंचे 

भारत से काहिरा की यात्रा के लिए आप भारत के प्रमुख शहरों जैसे – बैंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद और नई दिल्ली जैसे शहरो से सीधी उडान भर सकते हैं। क्योंकि मिस्र का काहिरा शहर हवाई मार्ग के माध्यम से भारत से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। 

एयर इंडिया, कुवैत एयरवेज, अमीरात सहित कई उड़ने संचालित की जाती हैं। काहिरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश और विदेश से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। तो आप सीधे काहिरा के लिए उडान भर सकते है और एअरपोर्ट से काहिरा में चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य स्थान तक पहुँच सकते हैं।

किसी भी देश से पहुँचने के कई तरीके हैं: 

किसी भी देश के व्यक्ति के लिए मिस्र के पिरामिड तक पहुँचने के कई तरीके हैं। यहाँ सभी तरीकों की जानकारी दी गई है:

1. हवाई यात्रा से मिस्र पहुंचें:

  • सबसे पहले, आपको अपने देश से मिस्र के लिए हवाई यात्रा करनी होगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Cairo International Airport – CAI) पर उतरती हैं।
  • प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से काहिरा के लिए सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध होती हैं।
  • यूरोप, एशिया, अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों से मिस्र के लिए सीधी उड़ानें मौजूद हैं।

2. काहिरा में ठहराव और परिवहन:

  • काहिरा पहुंचने के बाद, आपको किसी होटल में ठहरने की व्यवस्था करनी होगी।
  • काहिरा शहर में सभी बजट के लिए होटल मिलते हैं, इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार ठहर सकते हैं।
  • काहिरा से गीज़ा पिरामिड्स लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

3. गीज़ा पिरामिड्स तक पहुँचने के लिए परिवहन के विकल्प:

a. टैक्सी:

  • काहिरा से टैक्सी लेना सबसे सुविधाजनक तरीका है।
  • आप काहिरा के किसी भी हिस्से से गीज़ा पिरामिड्स तक टैक्सी से जा सकते हैं।
  • टैक्सी की सुविधा काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी उपलब्ध होती है।

b. उबर (Uber) और अन्य राइड-शेयरिंग सेवाएं:

  • काहिरा में आप Uber या अन्य राइड-शेयरिंग सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। यह तरीका भी टैक्सी के समान आरामदायक और सुलभ है।

c. बस सेवा:

  • काहिरा शहर से गीज़ा तक सार्वजनिक बस सेवाएं भी चलती हैं, लेकिन यह तरीका थोड़ा जटिल हो सकता है और इसमें अधिक समय लग सकता है।
  • यदि आप स्थानीय अनुभव चाहते हैं, तो बस सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।

d. मेट्रो और बस:

  • काहिरा में मेट्रो सेवा भी उपलब्ध है, लेकिन गीज़ा पिरामिड्स तक सीधी मेट्रो नहीं जाती। आप मेट्रो द्वारा गीज़ा स्टेशन पहुंच सकते हैं और फिर वहाँ से टैक्सी या बस लेकर पिरामिड्स तक जा सकते हैं।

e. गाइडेड टूर:

  • काहिरा में कई गाइडेड टूर उपलब्ध होते हैं, जिनमें होटल से गीज़ा पिरामिड्स तक यात्रा शामिल होती है। यह तरीका उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो इतिहास और संस्कृति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
  • गाइडेड टूर में आपको एक गाइड के साथ पिरामिड्स और अन्य प्राचीन स्थलों की सैर कराई जाती है।

4. पिरामिड्स का दौरा:

  • गीज़ा के पिरामिड्स में तीन प्रमुख पिरामिड हैं: खुफु का महान पिरामिड (Great Pyramid of Khufu), खाफ्रे का पिरामिड और मेनकौर का पिरामिड
  • आप इन पिरामिड्स को करीब से देख सकते हैं, और इनके अंदर भी जा सकते हैं (कुछ पिरामिड्स के अंदर प्रवेश के लिए अतिरिक्त टिकट की आवश्यकता होती है)।
  • पिरामिड्स के अलावा, आप यहां स्फिंक्स (Sphinx) की मूर्ति भी देख सकते हैं, जो एक प्रमुख आकर्षण है।

5. यात्रा के लिए सुझाव:

  • पहले से टिकट बुक करें: मिस्र में गीज़ा पिरामिड्स का दौरा करने के लिए टिकट स्थल पर ही खरीदी जा सकती हैं, लेकिन यदि आप गाइडेड टूर का हिस्सा बनते हैं तो पहले से बुकिंग करना बेहतर होता है।
  • आरामदायक कपड़े और जूते: पिरामिड्स के दौरे में बहुत चलना पड़ता है, इसलिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें।
  • पानी साथ रखें: गीज़ा पिरामिड्स रेगिस्तान के इलाके में स्थित हैं, इसलिए यात्रा के दौरान पानी की बोतल साथ रखना आवश्यक है।
  • सुरक्षा: पिरामिड्स के पास बहुत से पर्यटक होते हैं, इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें और स्थानीय गाइड की सलाह पर अमल करें।
  • सूर्योदय या सूर्यास्त का समय चुनें: गीज़ा पिरामिड्स का दौरा सूर्योदय या सूर्यास्त के समय करना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है, क्योंकि इस समय मौसम ठंडा रहता है और भीड़ भी कम होती है।

6. अन्य विकल्प:

  • टूर पैकेज: आप अपने देश से मिस्र के लिए विभिन्न टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। कई ट्रैवल कंपनियां मिस्र के पिरामिड्स और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कराती हैं।
  • क्रूज यात्रा: कुछ लोग नील नदी पर क्रूज यात्रा भी करते हैं, जिसमें गीज़ा पिरामिड्स का दौरा शामिल होता है। यह भी एक शानदार तरीका हो सकता है।

इस प्रकार, विश्व के किसी भी कोने से आप हवाई यात्रा, टैक्सी, बस, मेट्रो या गाइडेड टूर का उपयोग करके मिस्र के पिरामिड्स का दौरा कर सकते हैं।

Map Location: https://maps.app.goo.gl/baCyqwXxHTTsFott6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *