October 22, 2024

यह तो आप जानते ही होंगे कि दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई है। जिसमें से कई रहस्यों के बारे में आप जानते हैं और कुछ से आप बिलकुल अनजान होंगे। लेकिन जब किसी रहस्य की सच्चाई पता चल जाती है तो यह अपने आप में एक बड़ा रोचक तथ्य बन जाता है। 

इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनकों जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। अगर आप भी दुनिया के रोचक तथ्यों को जानने या पढ़ने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह लेख अपने बहुत काम का है।

1. उत्तर कोरिया और क्यूबा एकमात्र ऐसे स्थान हैं जहां आप कोका-कोला नहीं खरीद सकते।

2. फ्रांस एक खूबसूरत देश है और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार, दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा लोग इस देश की यात्रा करते हैं। 2017 में इस यूरोपीय देश ने 86.9 मिलियन लोगों का स्वागत किया।

3. कोलंबिया के तट पर सैन बर्नार्डो के द्वीपसमूह में सांता क्रूज़ द्वीप दुनिया की सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला द्वीप है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस द्वीप का आकार सिर्फ दो फुटबॉल मैदानों के बराबर है।

4. इंडोनेशिया दुनिया के ऐसे देशों में से एक है जहां पर दुनिया के सबसे छोटे यानि बौने लोग रहते हैं। जहाँ औसत वयस्क लगभग 5 है फीट, 1.8 इंच लंबे हैं। वहीँ दुनिया के सबसे उंचे लोग नीदरलैंड में रहते हैं, जहाँ औसत वयस्क की ऊँचाई 6 फीट है।

5. दुनिया में केवल तीन देश हैं जो मीट्रिक प्रणाली का उपयोग नहीं करते हैं। बता दें कि दुनिया के 200 से अधिक देशों में लंबाई या द्रव्यमान जैसी चीजों को मापने के लिए मीट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जाता है। लेकिन लाइबेरिया, म्यांमार और संयुक्त राज्य अमेरिका मीट्रिक प्रणाली का उपयोग नहीं करते।

6. अब तक का सबसे ठंडा तापमान -144 डिग्री फ़ारेनहाइट दर्ज किया गया है। बता दें कि अंटार्कटिका में 2004 और 2016 के बीच शोध के दौरान यह तापमान दर्ज किया गया है। इस तापमान में सांस लेने पर इंसान फेफड़े रक्तस्राव करने लगते हैं, जिससे की मौत हो सकती है।

7. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार जापान दुनिया में सबसे अधिक भूकंप ग्रस्त देश है।

8. मुहम्मद को दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम माना जाता है। इंडिपेंडेंट के अनुसार दुनिया भर में अनुमानित 150 मिलियन पुरुष और लड़के ऐसे हैं जिनका नाम मुहम्मद है।

9. दक्षिण सूडान दुनिया का सबसे नया देश है। उत्तरी अफ्रीका में दक्षिण सूडान ने 2011 में सूडान से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी, इस हिसाब से यह दुनिया का वर्तमान में सबसे युवा देश है।

10. दुनिया में आज भी 43 ऐसे देश हैं जिनमें एक शाही परिवार है। ब्रिटिश शाही परिवार दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। लेकिन आज भी दुनिया में लगभग 28 शाही परिवार ऐसी हैं जो जापान, स्पेन, स्वाज़ीलैंड, भूटान, थाईलैंड, मोनाको, स्वीडन, नीदरलैंड और लिकटेंस्टीन को मिलाकर दुनिया के कुल 43 देशों पर शासन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *